{"_id":"578e71634f1c1b347fc4babb","slug":"student-expressed-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरीं छात्राएं
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बभनान में बालिका छात्रावास की समस्याओं को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की ओर से स्थापित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास की समस्याओं को लेकर मंगलवार को छात्राओं ने प्रदर्शन कर सरकार से समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
बभनान में स्थापित बालिका छात्रावास की जर्जर व्यवस्था को लेकर छात्राएं उग्र हो गई हैं। जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर्रैया बभनान मार्ग पर बने छात्रावास भवन में कुल 17 कमरे हैं। जिसमें 51 छात्राओं की रहने की व्यवस्था की गई है। लेकिन पिछले कई वर्षों से न तो छात्रावास में रसोईया की नियुक्ति हुई और न ही बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था की गई। जिसको लेकर आए दिन छात्राआें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं को लेकर समाज कल्याण विभाग एवं सरकार से छात्राओं ने समुचित व्यवस्था की मांग करते हुए नारे लगाए।
प्रदर्शन करने वालों में छात्रा शीलम वर्मा, प्रतिभा पाठक, अन्नू उपाध्याय, अंशू चैरसिया, अनीत देवी, रीतू चैरसिया, रमा गौतम, पूजा सिंह, माया आदि ने मांग करते हुए कहा कि छात्रावास में न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की। सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने से हम लोगों से स्वयं सफाई करना पड़ता है। अधिकांश कमरों के फर्श टूट गए है। पानी टंकी की सप्लाई बंद है। पिछले एक वर्ष से इण्डिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जिसे पानी पीने के लिए हम लोगों को बगल के छोटे नल का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इसके साथ ही कमरे में सोने के लिए चौकी न होने से जमीन पर मजबूर होकर रात काटनी पड़ती है। छात्राओं ने सरकार से शीघ्र समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर प्रमिला गौतम, संगीता, मधु, अनुपम, दुर्गावती, रोशनी, रूचि तिवारी, पुष्पा यादव, अंजली, स्वाती आदि रहीं।