फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Struggle to board the train, buses also full

Basti News: ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी, बसें भी फुल

Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Struggle to board the train, buses also full
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद दौड़ पड़े यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मकर संक्रांति और महाकुंभ के चलते ट्रेन और बस में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कई ट्रेनों के निरस्त होने से संचालित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव ज्यादा हो गया है। ऐसे में स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद भीड़ उमड़ते ही धक्का-मुक्की की स्थिति बन जा रही है।
यात्री काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में चढ़ पा रहे हैं। वहीं महाकुंभ के चलते रोडवेज पर भी भीड़ बढ़ गई है। बेड़े से बाहर आते ही बसें फुल हो जा रही हैं। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चहल-पहल सुबह से ही देखी गई।
विज्ञापन

इसमें तमाम यात्री महाकुंभ जाने के लिए पहुंचे थे। सुबह 10 बजे से ही संगम एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे। जबकि यहां से इस ट्रेन की रवानगी का समय दोपहर एक बजे है। यात्री मनीष राव ने बताया कि गोरखपुर से कंफर्म टिकट न मिलने पर बस्ती से टिकट कराना पड़ा। ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है। रिजर्व सीट भी पाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुंबई सीएसएमटी अंत्योदय के बस्ती स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री टूट पड़े। ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होती रही।
भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन, यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचते ही अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
अयोध्या और प्रयागराज के लिए 30 बसें रवाना ःबस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ सुबह से बनी रही। अयोध्या और प्रयागराज के यात्री ज्यादातर आए। बस अड्डे पर जगह-जगह यात्रियों का समूह देखा गया। जैसे ही कोई बस अयोध्या या प्रयागराज के लिए तैयार हो रही थी, तुरंत यात्रियों से वह भर जाती थी।

मकर संक्रांति पर कोई प्रयागराज के लिए बस में सवार हुआ तो कुछ यात्री अयोध्या के लिए बस से रवाना हुए। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि 30 बसें अयोध्या और प्रयागराज के लिए भेजी गई हैं। सोमवार को 15 बसों को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed