फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   strictly congratulated in jail after chitrkoot incident

चित्रकूट की घटना के बाद बढ़ाई गई जेल में सख्ती

Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
strictly congratulated in jail after chitrkoot incident
चित्रकूट की घटना के बाद बढ़ाई गई जेल में सख्ती
विज्ञापन

बस्ती। चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार के बाद एनकाउंटर से जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। चूंकि यहां की जेल में बंदियों के बीच कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके मद्देनजर जेल प्रशासन काफी चौकन्ना हो गया है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से बंदियों से मुलाकात वैसे भी पूरी तरह से बंद है। बावजूद इसके न्यायालय पेशी अथवा जेल में दाखिल होने वाले नए बंदियों की तीन स्तरीय तलाशी ली जा रही है। एहतियातन शनिवार को डीएम एसपी के जायजा लेने के बाद सख्ती काफी बढ़ा दी गई है। खासकर हाई सिक्योरिटी बैरक की निगरानी सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बंदियों के भोजन और अन्य आवश्यक कार्य से बैरक के बाहर आने की दशा में बंदी रक्षकों की टीम नजर रख रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना सामने न आए। जनपद के अलावा यहां की जेल में संतकबीरनगर के बंदी रखे गए हैं, जिनकी संख्या एक हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक संतलाल यादव के मुताबिक, बंदियों के बीच फिलहाल किसी तरह के विवाद की कोई घटना हाल के दिनों में नहीं सामने आई है। उन्हें नियमानुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed