फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stork population doubles in favorable environment

Basti News: माकूल वातावरण मे सारसों का कुनबा हुआ दोगुना

Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Stork population doubles in favorable environment
बस्ती। सारस पक्षियों को बस्ती मंडल की जलवायु रास आने लगी है। यह दावा वन विभाग की 2023 की सारस की गणना के बाद किया गया है। मंडल में कुल 1771 सारस विचरण करते हुए पाए गए हैं। इनमें 1552 वयस्क व 219 बच्चे शामिल हैं। जबकि 2021 की गणना के समय 914 सारस पाए गए थे। इससे यह साबित हो गया है कि इस क्षेत्र की आबोहवा सारसों के लिए मुफीद साबित हो रही है।
विज्ञापन




मंडल की सारस गणना के अनुसार सबसे अधिक संतकबीरनगर में 980 प्रौढ़ सारस व बच्चे पाए गए हैं। वहीं नेपाल के पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों से सटे सिद्धार्थनगर जिले में इन दो वर्षों में संख्या में डेढ गुना की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बावजूद इसके संतकबीरनगर ने अव्वल बाजी मार लिया है। जबकि 2021 में सिद्धार्थनगर में सबसे अधिक कुल संख्या 914 के सापेक्ष दो तिहाई 601 सारस पाए गए थे। उसके बाद संतकबीरनगर में 634 व बस्ती में 157 सारस पाए गए हैं। यही नहीं इन दोनों जिलों में भी संख्या में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वन विभाग ने इनके संरक्षण के लिए गार्ड तैनात कर दिए हैं, ताकि वे प्राकृतिक वातावरण से भागकर दूर न जा सकें।
विज्ञापन


मंडल के इन जलाशयों में पाए गए हैं सारस



वन विभाग की टीमों ने तीनों जिलों के प्राकृतिक तालाबों व झीलों का सर्वे कर सारसों की गणना की है। इनमें संतकबीरनगर का बखिरा झील, समदा ताल, छवना ताल, वंदनी ताल, पुरैला ताल, रेउरा ताल, बेलापार, कुड़वा ताल, बौधरा, परसा पांडेय ताल, विसौआ ताल, जमया ताल, ढढवा ताल, मुंडेरा ताल, जिगिना ताल, बेल्हुड़ा ताल, पल्दह ताल, कोड़रा खास, मलाई व लहुरा ताल का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं सिद्धार्थनगर के मझौली सागर, सिसवा सागर, शिवपति सागर, कपिया ताल, बगहा ताल, पथरा ताल, लेवड़ ताल, रैनाताल, मोतीसागर, महसई सागर, बजहा ताल, मछली सागर, परिगवां सागर, सेमरा ताल व धनखरपुर में भी सारस व उनके बच्चे पाए गए हैं।



साथ ही बस्ती के चंदो ताल, इमिलिया, गड़हा दलथंभन, आमा भुइला, चंदोखा, पिपरा प्रथम, पिपरा द्वितीय, करायन ताल, उकड़ा ताल, सकतपुर, कोठिला ताल, असुरैना ताल, वादिल जोत, लक्ष्मनपुर ताल, नौगढ़वा ताल, वनबधिया ताल, बड़हरा बुजुर्ग ताल, पुरैना ताल, विशुनपुरवा ताल, मढ़नी ताल, मढ़नी ताल छोटा पुरवा, बेसौरा, गुआताल, फेंसा ताल, शिवराजपुर ताल, पचवस ताल, खम्हरिय सुजात, जगदीशपुर, बिछनैया ताल, परसा जाफर ताल, कबरा ताल, मड़वानगर, जिगिनिया ताल, रेहरवा ताल व संतरविदास वन विहार में सारस पक्षी पाए गए हैं।


सारसों की हो रही नियमित निगरानी



बस्ती मंडल में सारसों की गणना पूरी हो चुकी है। 1771 सारसों में 219 बच्चे पाए गए हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी डीएफओ को अतिरिक्त निगरानी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।



- मनोज कुमार शुक्ला, वन संरक्षक बस्ती वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article