{"_id":"5e0e2c3e8ebc3e87b17f5605","slug":"stop-bus-in-basti-dipo-basti-news-gkp335676785","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की बसों पर लगाई लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की बसों पर लगाई लगाम
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में खड़ी बसें।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की बसों पर लगाई लगाम
बस्ती। रफ्तार के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की बसों पर लगाम लगा दी है। इन बसों की रफ्तार यदि 80 की स्पीड से अधिक हुई तो बसें खुद ही बंद हो जाएंगी।
डिपो के बेड़े में शामिल 107 बसों में 86 बसों में गति नियंत्रण यंत्र लगा दिए गए हैं। अन्य बसों में जल्द ही यह यंत्र लगा दिए जाएंगे। इन यंत्रों के लगने से चालक मर्जी के अनुसार बसों को तेज रफ्तार से नहीं चला पाएंगे। अक्सर तेज रफ्तार के चलते बसें दुर्घटनाग्रस्त हो जाती थीं। बसों में अब चालक सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाते दिखेंगे। जिन बसों में सीट बेल्ट की व्यवस्था नहीं थी, उनमें सीट बेल्ट लगवाए गए हैं। डिपो की ओर से चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना सीट बेल्ट के कोई भी वाहन न चलाए। ऐसा करने पर चालक के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि बसों में गति नियंत्रक यंत्र लगाए गए हैं। इससे बसों की गति पर नियंत्रण रहेगा। बसों की रफ्तार 80 से अधिक होने पर, बस बंद हो जाएगी।