{"_id":"69d69f88f71a61a4be0ef42d","slug":"stepmother-beats-innocent-girl-police-takes-action-basti-news-c-207-1-bst1001-156438-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सौतेली मां ने की मासूम बच्ची की पिटाई, कार्रवाई में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सौतेली मां ने की मासूम बच्ची की पिटाई, कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में सौतेली मां ने तीन साल मासूम बच्ची की मंगलवार को बुरी तरह पिटाई कर दी है। यह मामला बुधवार को तब चर्चा में जब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने लगा। इसके बाद सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की सक्रियता पर पैकोलिया पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
कुर्दा गांव निवासी राम प्रसाद चौधरी के पहली पत्नी से एक तीन साल की बच्ची शशि है। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की है। घर का खर्च चलाने के लिए खुद मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। तीन साल की मासूम बेटी को सौतेली मां संगीता देवी के पास पालन-पोषण के लिए छोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मासूम ने कपड़े में ही शौच कर दिया था। इससे नाराज होकर उसकी सौतेली मां डंडे से मासूम बच्ची की जमकर पिटाई कर दी।
उसके हाथ, पैर, पीठ पर गंभीर चोट के निशान उभर आए। होंठ भी कट गया। घटना की सूचना किसी ने डायल 112 और एंबुलेंस को दे दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से एक पड़ोसी महिला के सहयोग से बच्ची को सीएचसी गौर लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद उसके घर छोड़वाया।
विज्ञापन
कोट
कुर्दा गांव में सौतेली मां द्वारा मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद से बच्ची का हाल लिया गया। थानाध्यक्ष पैकोलिया को कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देशित किया गया है। चौकीदारी रामनाथ की तहरीर पर सौतेली मां पर एफआईआर दर्ज किया है।
-स्वर्णिमा सिंह, सीओ हर्रैया।