फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State president will go to Delhi for the national executive meeting

Basti News: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 07 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 07 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
State president will go to Delhi for the national executive meeting
नगर बाजार (बस्ती)। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 10 अप्रैल को दिल्ली के मयूर विहार में होगी। जिसमें भाग लेने प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह दिल्ली जाएंगे। मयूर विहार स्थित केंद्रीय कार्यालय पंचायत धाम में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही देश के सभी प्रदेशों के प्रांतीय अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया है कि इसी बैठक में आंध्र प्रदेश राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की तिथि भी तय की जाएगी। उन्होंने बताया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के पंचायतों और नगर निकायों को अधिकार सम्पन्न तथा जवाबदेह बनाने के लिए आवाज बुलन्द करूंगा।
विज्ञापन

संविधान के 73 वें और 74 वें संशोधन को धरातल पर लागू कराने की रणनीति पर जोरदार आवाज उठाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पंचायतों और नगर निकायों को मजबूत करना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed