फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   State level women's athletics and badminton team announced... will create a stir in Ayodhya

Basti News: प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स व बैडमिंटन की टीम घोषित...अयोध्या में मचाएंगी धमाल

Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
State level women's athletics and badminton team announced... will create a stir in Ayodhya
बस्ती। अयोध्या में महिला खेल समारोह के तहत आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता और हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। इसके लिए बस्ती मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को खेली जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अयोध्या में राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बस्ती मंडल की टीम चयन हो गया है। टीम में 15 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें मोनिका विश्वकर्मा, स्नेहा यादव, नंदनी, अरिश्का सिंह, वंदना मौर्या, मुस्कान, शारदा, सावित्री, सुहानी वर्मा, काजल, प्रिया, प्रिया गौतम, आशु, काजल चौधरी, अंशिका शुक्ला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस खेल में सुमन को टीम मैनेजर के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा अयोध्या में आयोजित राज्य महिला बैटमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बस्ती की टीम का चयन किया गया है। बताया कि अयोध्या जिले में आयोजित 25 व 26 अगस्त को राज्य महिला बैडमिंटन की टीम में छह महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें अमृता, रोशनी चौधरी, पूजा चौधरी, सुधा, रिमझिम और करिश्मा गुप्ता का चयन कर संबंधित को सूची भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि खेल में खुशी वर्मा को टीम मैनेजर के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed