फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   started action against electricity bill dafaulters

बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ निगम ने शुरू की कार्रवाई

Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
started action against electricity bill dafaulters
बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ निगम ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

बकाया धनराशि के अनुसार तैयार की गई है सूची
उपभोक्ताओं पर बकाया है करीब 26.66 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत वितरण निगम बकाया बिजली बिल की धनराशि वसूलने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुका है। मंडल के तीनों जिलों के बकायेदारों की सूची तैयार कर विद्युत प्रवर्तन दल, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं की टीम को निगम उपलब्ध करा चुका है। टीमें सूची के अनुसार उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रही हैं।
बकाया धनराशि वसूलने के लिए निगम की टीमें क्षेत्र में फिर निकल चुकी हैं। टीमें बकाये में लाइन काटने, बिल जमा कराने और चोरों पर भी कार्रवाई करेंगी। निगम ने बकाया धनराशि के अनुसार अलग-अलग सूची तैयार की है। पहली सूची 10 हजार से अधिक के बकायेदारों की है जिसमें करीब चार लाख 80 हजार 158 उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर निगम का करीब 1.20 करोड़ रुपये बकाया है। दूसरी सूची शहरी क्षेत्र के एक लाख से ऊपर के बकायेदारों की है, जिसमें करीब 711 उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर निगम का 5.46 करोड़ बकाया चल रहा है। जबकि इसी सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के 5067 उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। इन पर करीब 131 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। तीसरी सूची 10 लाख से अधिक के बकायेदारों की तैयार की गई है। इसमें करीब 64 उपभोक्ता शामिल हैं। इन पर निगम का करीब 20 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

-----------
युद्धस्तर पर चलेगी कार्रवाई
विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि तीनों जिलों में समान रूप से कार्रवाई चलेगी। टीमें क्षेत्र में कार्रवाई करने के लिए लगा दी गई हैं। बकाएदारों की बिजली काटकर उन्हें पावती दी जा रही है। जल्द ही बकाया धनराशि भुगतान न करने पर आरसी जारी कर तहसीलों के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed