{"_id":"64fa23b3b670be1604021b86","slug":"sri-ramlila-festival-basti-news-c-207-1-bst1001-3947-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामलीला महोत्सव में 20 विद्यालयों के 700 बच्चे होंगे प्रतिभागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामलीला महोत्सव में 20 विद्यालयों के 700 बच्चे होंगे प्रतिभागी
Fri, 08 Sep 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से बस्ती में चौथी बार श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ 26 अक्तूबर को बस्ती क्लब के मैदान में होगा और 4 नवंबर को भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ समापन होगा। आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति ने पूरी ताकत लगा दी है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कर्नल केसी मिश्र ने बताया कि 26 अक्तूबर को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के पूजन के साथ श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। रामलीला के मंचन में बाहरी कलाकारों की जगह जिले के स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। इस बार 20 विद्यालयों के लगभग 700 बच्चे विभिन्न पात्रों के रूप में रामलीला का अभिनय करेंगे। श्री धनुषधारी रामलीला मंडल अयोध्या धाम के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को विभिन्न किरदार के रूप में दक्ष किया जा रहा है।
जिला प्रशासन और नगर पालिका का सहयोग सराहनीय है। कैलाश नाथ दुबे ने कहा कि मनुष्य के रूप में नारायण का अवतार सबसे अधिक मर्यादित व सर्वोत्तम चरित्र वाला जीवन है। यह महोत्सव 700 बच्चों और उनके 700 परिवारों, शिक्षकों के अलावा हजारों दर्शकों के लिए अमूल्य निधि साबित होगा। सुशील मिश्र ने कहा कि जन जागरण के लिए समिति के लोग टोली बनाकर नगर के मुहल्लों में प्रभात फेरी निकालेंगे।