{"_id":"64ac613e2242bb491a02c9a4","slug":"sport-shatranj-basti-news-c-7-gkp1038-235344-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्य शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे आर्यांश और श्रेयांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्य शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे आर्यांश और श्रेयांश
Tue, 11 Jul 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित शतरंज खिलाड़ी।
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से विजय चौक स्थित एक स्कूल में अंडर-11 बालक व बालिका और सीनियर वर्ग में राज्य शतरंज प्रतियोगिता में चयन मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के अंडर 11 बालक वर्ग में अपने सभी मैच जीतकर आर्यांश व श्रेयांश श्रीवास्तव 18 से आयोजित राज्य अंडर 11 फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का कर लिया। अंडर 11 वालिका वर्ग में दीपांजलि श्रीवास्तव और प्रगति का चयन हुआ।
सीनियर वर्ग में विजेता बने अगस्त्य यादव, शशि प्रकाश, कृष्णा बाजौरिया, शाश्वत सिंह का चयन 14 जुलाई से 17 जुलाई तक कौशांबी में आयोजित सीनियर ओपेन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को असिस्टेंट प्रोफेसर बीआरडी मेडिकल कॉलेज डॉ. सुरेश सिंह, कनक हरि अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह, अमितेश आनंद, राहुल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।