फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Spending across the district will cost 43,407 lakhs

जनपद के चौमुखी विकास पर खर्च होंगे 43,407 लाख

Sat, 09 Mar 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Spending across the district will cost 43,407 lakhs
जनपद के चौमुखी विकास पर खर्च होंगे 43,407 लाख - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। वित्तीय वर्ष 2019-20 की जिला योजना को शुक्रवार को मंडलायुक्त सभागार में सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई। अगले वित्तीय वर्ष में विकास व अन्य कार्य कराने के लिए 43407 लाख रुपये का परिव्यय अनुमोदित किया गया। 
विज्ञापन


 परिव्यय की विभाग एवं योजनावार समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिला योजना में विभिन्न मदों में प्रस्तावित रकम से सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। स्वीकृत जिला योजना में  2019-20 में गन्ना विकास के लिए 585.5 लाख रुपये, लद्यु एवं सीमांत कृषकों की सहायता के लिए 1500 लाख रुपये, पशु पालन के लिए 280 लाख, दुग्ध विकास के लिए 100 लाख, वन विभाग को 471.56 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम के लिए 37.36 लाख खर्च की मंजूरी दी    गई है। इसी प्रकार सिंचाई एवं जल संसाधन के लिए 143.8 लाख, रोजगार कार्यक्रमों के लिए 11637.26 लाख, पंचायती राज के लिए 1044.44 लाख, सामुदायिक विकास के लिए 242.56 लाख, निजी लघु सिंचाई के लिए 203 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में राजकीय लघु सिंचाई के लिए 430 लाख, नेडा के लिए 80 लाख, खादी ग्रामोद्योग विभाग के लिए 4.5 लाख, पर्यावरण जागरूकता के लिए 5 लाख, पर्यटन विकास के लिए 45 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 800 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 904.99 लाख, प्राविधिक शिक्षा के लिए 300 लाख तथा प्रादेशिक विकास दल के लिए 24.76 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इसी तरह खेलकूद के लिए 5 लाख रुपये, एलोपैथी चिकित्सा के लिए 1205 लाख, परिवार कल्याण के लिए 3411.26 लाख, होम्योपैथी चिकित्सा के लिए 60 लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए 05 लाख, ग्रामीण स्वच्छता के लिए 4402.15 लाख, पूल्ड आवास के लिए 82.44 लाख, ग्रामीण आवास के लिए 7579.27 लाख, नगर विकास के लिए 60.25 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 163.20 लाख रुपये, पिछड़ी जाति कल्याण के लिए 274.99 लाख, अल्प संख्यक कल्याण के लिए 120 लाख, समाज कल्याण (सामान्य जाति) के लिए 185.93 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 500 लाख, दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए 120 लाख, महिला कल्याण के लिए 1070.04 लाख, पुष्टाहार के लिए 225.60 लाख परिव्यय अनुमोदित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed