फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Special trains also delayed by hours; passengers faced inconvenience.

Basti News: स्पेशल ट्रेनें भी घंटों देर, यात्री रहे परेशान

Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Special trains also delayed by hours; passengers faced inconvenience.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें शनिवार को निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक विलंब कटिहार-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस रही। ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 8:30 घंटे देर से बस्ती पहुंची। इससे यात्रियों को सुबह से दोपहर तक प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे की समय सारणी के अनुसार कटिहार-अमृतसर स्पेशल के बस्ती पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 6:45 बजे था। हालांकि, ट्रेन दोपहर 3:18 बजे स्टेशन पहुंची। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री सुबह से ही स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल पांच घंटे, जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, मौर्यध्वज एक्सप्रेस चार घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे 15 मिनट, गुवाहाटी-अमृतसर स्पेशल एक घंटे, अवध एक्सप्रेस सवा घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल करीब साढ़े चार घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का इंतजार कर रहे टिनिच निवासी रविंद्र कुमार और बस्ती शहर की सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के इंतजार में करीब आठ घंटे स्टेशन पर बिताने पड़े। सुबह बिना भोजन किए घर से स्टेशन पहुंचे थे। रास्ते में खाने-पीने के लिए घर से लाया सामान भी स्टेशन पर ही खत्म हो गया। ट्रेन के विलंब से दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई।

कोट

नियमित रूप से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। दूसरे डिवीजन में रेल मरम्मत कार्य के कारण कुछ स्पेशल ट्रेनें विलंबित हुई हैं। रास्ते में इन ट्रेनों का समय कवर करने का प्रयास किया जाएगा।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed