फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   special train se ay labour

सात घंटे विलंब से 1238 मजदूरों को लेकर पहुंची विशेष ट्रेन

Sat, 09 May 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
special train se ay labour
बस्ती रेलवे स्टेशन पर गुजरात से आए श्रमिक। - फोटो : BASTI
सात घंटे विलंब से 1238 श्रमिकों को लेकर पहुंची विशेष ट्रेन
विज्ञापन

बस्ती। गुजरात के भावनगर से श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन सात घंटे विलंब से बस्ती स्टेशन पर पहुंची। 1253 यात्रियों को लेकर पहुंची ट्रेन के श्रमिकों की डॉक्टरों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की बसों से भेजा गया। इस बीच ट्रेन के एक कोच में मृत श्रमिक की जानकारी के बाद कोच के उस कोच के यात्रियों को डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर बस्ती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
बस्ती तक करीब आधा दर्जन स्टेशनों पर ठहराव के कारण गुजरात की ट्रेन पूर्वाह्न 11:40 बजे की बजाय शाम सात बजे पहुंची। जबकि मुंबई से निकली ट्रेन के भी देर रात पहुंचने की उम्मीद है। इस ट्रेन में 1188 यात्री की जानकारी रेल प्रशासन ने दी है। इससे पहले डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी हेमराज मीणा ने स्टेशन पर पहुंचकर आवश्यक हिदायत अधिकारियों को दिए। रेलवे के सीनियर डीसीएम अंबर प्रताप सिंह, डीसीएम अनुज सिंह व डीसीआई एसपी सिंह के अलावा आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव, जीआरपी इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव, वन विभाग के दरोगा मनीष कुमार की टीम के अलावा प्रांतीय दल के जवानों ने पूरे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा बनाए रखा।
विज्ञापन

इन्होंने की थर्मल स्क्रीनिंग
एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया व डॉ. फकरेयार के नेतृत्व में मेडिकल मोबाइल टीम के जिला कोऑर्डिनेटर आरपी श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष चौधरी, डॉ. चंद्रधर शुक्ल, फार्मासिस्ट अमित मणि पांडेय, प्रवीण विश्वास, दुर्गेश बहादुर सिंह, सत्य विमल गुप्त, बृजेश सोनी व कृष्ण कुमार ने यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 बसों ने पहुंचाया घर
बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह व सीनियर फोरमैन चंद्रभान भाष्कर ने पहले चरण में 48 बसों को रेलवे स्टेशन भेज दिया। बसों की आवश्यकता महसूस होने पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने सिद्धार्थनगर व सौनौली डिपो से 36 बसों को तत्काल मंगाकर प्रवासियों को गंतव्य रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed