फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp suprimo's birthday celebrated

सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया

Mon, 23 Nov 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पार्टी नेताओं ने
विज्ञापन
विभिन्न आयोजन किए गए। हवन यज्ञ, संगोष्ठी और रक्तदान कर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की।

राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में समर्पित रहा है। वे बहादुरपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कहा कि नेताजी को धरती पुत्र इसीलिये कहा जाता है कि उन्होंने किसानों के दर्द को  समझा और उनके हितों के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं। राना दिनेश प्रताप ने कहा कि नेताजी नौजवानों को रचनात्मक कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

संगोष्ठी को महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह ‘मम्मू’ आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर लोगों में मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में डॉ. दीपचंद्र, रामशंकर निराला, देवनाथ यादव, पंकज सिंह, अली हसन, हैदर अली आदि मौजूद रहे।

सयुस जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अरविंद सोनकर, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनवर हुसेन, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोनू यदुवंश ने नेताजी की लंबी उम्र के लिए गायत्री शक्ति पीठ में हवन किया।

सयुस जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी से गरीबों, मजलूमों, किसानों,  नौजवानों की उम्मीदें जुड़ी हैं। उनका पूरा जीवन गरीबों को हक दिलाने में समर्पित है।    

इस मौके पर चंद्रजीत यादव ‘पप्पू’ छोटू मिश्र, पूर्व सभासद अब्दुल मोईन, सल्लू बाबा, जितेंद्र यादव, मोहम्मद जावेद, मो. साहिर, मोनू, समीर आलम, रियाज, जानू, राजेंद्र सोनकर, कल्लू स्वामी आदि मौजूद रहे।

समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव वृंदावन चंद्रभान पांडेय ने कहा है कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में नेताजी का सर्वाधिक योगदान है। उनके मानस में सदैव गरीबों का हित रहता है। सपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश दुबे, हरेंद्र यादव, प्रमोद पांडेय, अजय मिश्र, मलखान यादव आदि ने नेताजी को जन्मदिन की बधाई दी।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने साथियों के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान किया। कहा कि कार्यकर्ता जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अयाज अहमद ने सपा मुखिया के दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। रक्तदान करने वालों में स्वालेह, सुरेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, कपिलदेव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed