फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP leaders roared in the PDA Mahapanchayat

Basti News: पीडीए महापंचायत में गरजे सपाई

Sun, 28 Sep 2025 08:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Sep 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
SP leaders roared in the PDA Mahapanchayat
बस्ती। समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को मालवीय रोड स्थित बादशाह मैरिज हाल में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं ने भाजपा को निशाने पर लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने की और संचालन मुजीबुर्रहमान ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि जहां कहीं भी अन्याय हो रहा है, सपा प्रतिनिधि मंडल वहां पहुंचकर पीड़ितों की आवाज बन रहा है। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह अनभिज्ञ है। जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और कारोबार तथा रोजगार दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। जनता अब बदलाव चाहती है। 2027 में सत्ता परिवर्तन के लिए जनमानस तैयार है। उन्होंने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी के संदेश को जनता तक पहुंचाया जाए। समाजवादी कार्यकर्ता वोट चोरी के मामलों में सर्तक रहे। मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार पीडीए पंचायत आयोजित कर उनका आवाज बन रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी से तैयारी में जुटना होगा। भाजपा लगातार पीडीए के साथ अन्याय कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन रामभवन शर्मा ने किया। इस मौके पर सपा विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, दयाशंकर मिश्र, श्रीपति सिंह, राम सुरेश चौरसिया, रामफेर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed