फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp claims of development

सपा का दावा, बिना भेदभाव विकास किया 

Tue, 10 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
sp claims of development
कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी संदेश यात्रा को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। दस दिनों से साइकिल यात्रा कर लोगों को सपा की नीतियों और योजनाओं को समझा रहे नेताओं ने कहा कि विकास और जनसहायोग के दम पर सपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। मंगलवार को समापन पर कलेक्ट्रेट में जुटे  कार्यकर्ताओं से राज्यमंत्री ब्रजकिशोर सिंह डिंपल ने कहा कि सपा ने बगैर  भेदभाव किए प्रदेश का संपूर्ण विकास किया है। 
विज्ञापन


बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी उमाशंकर पटवा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा भिटिया चौराहे से होते हुए वाल्टरगंज बाजार, बक्सई, हरदिया, बड़ेबन, कटरा से डीएम कार्यालय पहुंची। मुख्य अतिथि ऊर्जा सलाहकार ब्रजकिशोर सिंह डिम्पल ने कहा कि गांव में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में िवकास के साथ सर्वाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उमाशंकर पटवा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन योजना के द्वारा गरीबों को आगे बढ़ने का मौका दिया। 
विज्ञापन


सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक सपा प्रत्याशी अनूप पांडेय के नेतृत्व में गोरखर, सेखुई, लेदवा, पड़री, कोरियाडीह, सोनहा बाजार आदि में यात्रा पहुंची। पूर्व विधायक रामललित चैधरी, मो. उमर, ब्लॉक प्रमुख अशोक मिश्र,  विनोद पांडेय, प्रदीप पांडेय, रामनयन पांडेय नईम,  आदि रहे। राज्य मंत्री रामकरन आर्य के नेतृत्व में टेमा से रैली निकाली गई। जो खुटहन, नगर बाजार, विरऊपुर, पोखरनी चौराहा, खड़ौवा, एकसड़ा, चोंचा गोपालपुर होते हुए बहादुरपुर ब्लॉक पहुंचकर सभा में बदल गई। आर्य ने कहा कि यात्रा के दौरान जन भावनाओं की वास्तविक जानकारी मिली। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महंेद्रनाथ यादव, जिपं सदस्य कपिलदेव सिंह, राजेंद्र चौरसिया, कक्कू शुक्ल, विजय विक्रम आर्य,  आदि ने सभा को संबोधित िकया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमशंकर यादव के नेतृत्व में कप्तानगंज के तिलकपुर शिव मंदिर से यात्रा निकाली गई। अजय पंाडेय, प्रेमचंद्र चौधरी ने रवाना किया। ब्लाक पर सभा में ओेमशंकर यादव ने कहा कि सपा सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक  प्रमुख मदन सिंह की अगुवाई में हसीनाबाद बाजार से निकली रैली मे राज्यमंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल भी शामिल हुए। समापन पीडब्लूडी डाक बंगले पर सभा से हुआ।

मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन ने मंत्री राजकिशोर सिंह के प्रयास से जिले मे हो रहे विकास कार्यो की सराहना की। मुंडेरवा में जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा डॉ. अजय पांडेय के नेतृत्व में साइकिल यात्रा रामपुर रेवटी सेसुगर मिल तिराहे पर पहुंचीं। यहां सभा में कहा कि सपा सरकार ने जो वादा किया था। उसने चार वर्षों मे पूरा कर दिया। डॉ. कैलाश शर्मा और राम शकर ने संबोधित किया। 


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक डिगंरापुर से शुकुलपुरा  बाजार तक यात्रा निकाली गई। शुकुलपुरा  में सभा का आयोजन हुआ। इसमें नेताओं ने प्रदेश सरकार की उपब्धियों के बताई।  सभा को एमएलसी संतोष कुमार यादव सनी, पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह,  पूर्व प्रमुख राना दिनेश प्रताप, प्रमुख प्रतिनिधि तालेवन यादव, विधान सभा  अध्यक्ष यदुराम यादव ने संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed