फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sp bsp sammelan

सम्मेलन में भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Thu, 04 Apr 2019 10:45 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 04 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
sp bsp sammelan
सपा-बसपा सम्मेलन में मौजूद नेता। - फोटो : amar ujala
सोनहा। वादाखिलाफी करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। गन्ना का बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। वादे करने वाली भाजपा अपने वादे ही भूल गई। यह कहना है बसपा-सपा गठबंधन के प्रभारी/प्रत्याशी पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी का। उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक और समम्मेलन में उक्त बातें कहीं। 
विज्ञापन

रुधौली विधानसभा क्षेत्र के औसापुर, जिनवां, देईपार, रेहार जंगल, सेखुई, भिरिया ऋतुराज, कुशहवा, अमरौली, जहलीपुर, बंजरिया आदि गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बनरहीजंगल में बैठक के दौरान कहा कि भाजपा सरकार 2014  में कालाधन विदेश से वापस लाने और गरीबों, किसानों, मजदूरों, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने का वादा की थी लेकिन पांच वर्ष में अपने वादे को भूल गई। किसानों के गन्ना का दाम भी नहीं बढ़ाया, जिससे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उन्होंने आम जनता से कहा कि सपा सरकार व बसपा सरकार में गन्ना का दाम बढ़ा था और बकाया गन्ना का दाम भी भुगतान  हो गया था। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से 12 मई को मतदान करने का अपील की है। जो चौमुखी विकास सपा सरकार में हुआ था वह विकास भाजपा सरकार में नहीं हुआ है।  बैठक का संचालन करते पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रासद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता ऊब चुकी है। सरकार आमजन को गुमराह कर रही है। इस बैठक में पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, प्रमोद यादव, चेयरमैन धीरसेन निषाद, मोहम्मद उमरखान, विजय प्रकाश वर्मा, अम्बिका चौधरी, बबलू चौधरी, रामचन्दर यादव, जमुना यादव, तपानाथ यादव समेत उग्रसेन चौधरी, मदनसेन चौधरी, बाबू लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed