{"_id":"6ae8fe03b3a77827750f4967","slug":"sow-improved-wheat-seeds-yield-will-reach-80-quintals-per-hectare-basti-news-c-207-1-bst1001-170912-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उन्नतशील गेहूं बीज की करें बोआई...80 कुंतल प्रति हेक्टेयर होगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उन्नतशील गेहूं बीज की करें बोआई...80 कुंतल प्रति हेक्टेयर होगी पैदावार
विज्ञापन
बस्ती। रबी फसल की बोआई की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार कृषि विभाग समय से पहले अलर्ट है। गेहूं की पैदावार के लिए यह अंचल ज्यादा मुफीद है। इसलिए किसानों की मांग पर गेहूं के उन्नतशील बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। एचडी 2967 की अद्यतन प्रजाति 3406 के अलावा डीबीडब्ल्यू 187 और 303 सबसे अधिक पैदावार वाली गेहूं की प्रजाति है। विभाग का दावा है कि इस प्रजाति का बीज बोने पर प्रति हेक्टेयर 79 से 80 कुंतल गेहूं की पैदावार होगी।
वैसे इस बार गेहूं की बोआई नवंबर माह के अंत से शुरू होगी। अर्णब चक्रवात के वजह से अभी खेतों में पानी है और धान की फसल भी नहीं कटी है। इसलिए रबी फसल की बोआई 15 दिन देर से होने की उम्मीद है। अमूमन 15 नवंबर तक रबी फसल की बोआई होती रही है। इस बार 30 नवंबर तक बोआई के लिए खेत तैयार हो पाएगा। किसानों के लिए राहत भरी बात यह है कि बोआई के लिए खेतों में नमी पर्याप्त मिलेगी। रबी सीजन में 127896 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। कुल 20852 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विभाग की ओर से किसानों की मांग के अनुसार गेहूं के बीज उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। सबसे अधिक मांग वाले गेहूं बीज एचडी 3406 दस हजार कुंतल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि डीबीडब्ल्यू 144 गेहूं बीज 4445 कुंतल, 303 गेहूं बीज 2127 कुंतल वितरित किया जाना है। यह बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 3438 रुपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध होंगे। इसके लिए किसानों को पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। विभागीय पोर्टल पर रबी फसल की बोआई के लिए बीज की बुकिंग शुरू हो गई है। प्रति हेक्टेयर औसत एक कुंतल बीज की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसानों को अपनी जोत का साक्ष्य सहित विवरण भी ऑनलाइन देना होगा।
विज्ञापन
अन्य बीज की बुकिंग हुई प्रारंभ
रबी सीजन में तोरिया, सरसों, चना, मटर, मसूर के बीज उपलब्ध हो गए हैं। पहले आओ- पहले पाओ के तर्ज पर किसानों को ई-लॉटरी सिस्टम से निशुल्क मिनी किट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ रही है। इस बार तोरिया 16 कुंतल, सरसों 99.60, मसूर 66.72, चना 24, मटर 60 समेत कुल 266.32 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।
गेहूं के बाद सबसे अधिक सरसों की होती है बोआई
जिले में रबी सीजन में गेहूं के बाद सबसे अधिक सरसों की बोआई की जाती है। कुल 30593 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बोआई का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि मटर 5185, तोरिया 4054, मसूर 3494, चना 164, मक्का 18, जौ 69 और अलसी की खेती 40 हेक्टेयर में होनी है।
रबी फसल की बोआई के लिए बीज और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसान बीज के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दें। पहले आओ- पहले पाओ के तर्ज पर बीज का वितरण किया जाएगा। बोआई के समय आवश्यक डीएपी खाद की भी भरपूर उपलब्धता है। -डॉ. बाबूराम मौर्य, जिला कृषि अधिकारी।