Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Son's Story Darkinar...Police Found Important Clues

Basti News: बेटे की कहानी दरकिनार...पुलिस को मिले अहम सुराग

Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Son's Story Darkinar...Police Found Important Clues
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव के खूनी टोला के रहने वाले तांत्रिक रामजीत (58) की हत्या का राज जल्द खुल सकता है। पुलिस अब उसके बेटे की बताई हुई कहानी से अलग हो गई है। तफ्तीश के दौरान वारदात से जुड़े कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं कि पुलिस के कान खड़े हो गए। अब तहरीर से उलट पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस का शक तांत्रिक के घर के आसपास घूमने लगा है। शुक्रवार को कलवारी के सीओ संजय सिंह पूरे दिन दुबौलिया थाने में डेरा डाले रहे। बताया जा रहा है कि तांत्रिक के बेटे को भी थाने पर बुलाया था। चेले राम संवारे की पत्नी निर्मला देवी से भी उसके घर जाकर पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस इस बात के लिए पूरी तरह मुतमइन है कि तांत्रिक की हत्या के पीछे आशनाई ही है। तांत्रिक की पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

तांत्रिक अनुसूचित जाति के थे और उनकी चेलाही दूर-दूर तक थी। वह जहां जाते थे, अपने दो चेले को साथ ले जाते थे। उनका प्रिय चेला राम संवारे था। वह जहां-जहां जाते थे, राम संवारे साथ रहता था। तांत्रिक का चेले राम संवारे के घर उठना-बैठना भी था। जबकि दूसरा चेला नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी गंगाराम है। दोनों वारदात के बाद से ही पुलिस के हिरासत में हैं। तांत्रिक के बीच वाले बेटे रमेश ने पिता की हत्या के आरोप में दोनों चेलों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक हत्याकांड में नामजद प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने वारदात वाली रात को ही दोनों चेलों को उठा लिया था। इनसे कई दौर की पूछताछ हो चुकी है। हर बार दोनों एक ही जैसा जवाब दे रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी दोनों से पूछताछ कर चुके हैं। ऐसे में तांत्रिक के बेटे की बताई हुई कहानी पर पुलिस को शक होने लगा। इसके बाद ने जांच का एंगल ही बदल दिया है। इसमें कामयाबी मिलती दिख रही है।
इस मामले में कल तक कुछ न बोलने वाली पुलिस शुक्रवार को यह कहने लगी है कि ठोस क्लू हाथ लग गया है। थानाध्यक्ष सुनील गौड़ का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
बेटा रमेश बोला-पिता के असली कातिलों को मिलनी चाहिए सजा : तांत्रिक रामजीत के मंझले बेटे रमेश का कहना है कि पिता के असली कातिलों को ही सजा मिलनी चाहिए। उसने कहा कि पिता कहा करते थे कि उनके साथ कोई घटना होगी तो उसके लिए उनके दोनों चेले जिम्मेदार होंगे। पिता की बातों को ध्यान में रखकर ही दोनों चेलों को नामजद किया गया है। उसके पूरा शक है कि पिता की हत्या के पीछे उनके दोनों चेलों का हाथ है।

चेले राम संवारे की पत्नी बोली-पुलिस कर रही परेशान : दुबौलिया थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी तांत्रिक के चेले राम संवारे की पत्नी निर्मला देवी का कहना है कि उनके पति को बेवजह हत्या में फंसाया जा रहा है। वह निर्दोष हैं। जिस समय तांत्रिक की हत्या होने की बात कही जा रही है, उस समय उनके पति घर पर मौजूद थे। वारदात वाली रात को पुलिस पति को घर से बुलाकर ले गई थी, तब से घर नहीं लौटे हैं। निर्मला ने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार घर आकर तंग कर रही है। तांत्रिक के बारे में पूछताछ कर रही है, वह किसी समय घर आते थे और कब जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed