फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solar panels and tin shed stolen from a closed cowshed.

Basti News: बंद पड़ी गोशाला से सोलर पैनल और टीनशेड चोरी

Wed, 08 Jul 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Solar panels and tin shed stolen from a closed cowshed.
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र की टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत भदना गांव स्थित बंद पड़ी निराश्रित गोशाला को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर गोशाला में लगे दो सोलर पैनल, सुरक्षा के लिए लगाया गया टीनशेड उखाड़ ले गए तथा सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम भदना में निराश्रित गोवंशों के लिए गोशाला संचालित थी। जिसमें लगभग 34-40 गोवंश रखे जाते थे जब इनकी संख्या कम हुई तो शासन के निर्देश पर कम संख्या वाले गो-आश्रय स्थलों को बड़ी गोशालाओं में विलय किए जाने के बाद यहां के सभी गोवंश गणेशपुर भेज दिए गए। इसके बाद से गोशाला खाली पड़ा था और यहां किसी कर्मचारी की तैनाती भी नहीं थी।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया, जहां चोरी की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी तत्काल ग्राम विकास अधिकारी को फोन पर दे दी गई है। ग्राम विकास अधिकारी अरुणेश पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है। बुधवार को मौके का निरीक्षण कर पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed