फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solar light traps will prevent insects from infesting crops.

Basti News: सोलर लाइट ट्रैप से फसलों में नहीं लगेंगे कीड़े

Wed, 14 Jan 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Solar light traps will prevent insects from infesting crops.
बस्ती। गेहूं, सरसाें, चना आदि फसलों को कीटों से सुरक्षित करने के लिए अब पेस्टिसाइड जैसे रसायन का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इसका नया विकल्प खोज लिया गया है। कृषि विभाग की रक्षा इकाई ने खेतों में कीटनाशक के छिड़काव की जगह सोलर लाइट ट्रैप इस्तेमाल करने का सुझाव देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों के लिए इस बार कृषि रक्षा इकाई के तरफ से सोलर लाइट ट्रैप की व्यवस्था की गई है। यह फसलों की कीट से सुरक्षा में काफी कारगर होगा। किसान को खेत में यह लैंप टांगना होगा। दिन में सूर्य सी उष्मा से स्वत: चार्ज होगा और रात में एलईडी की भांति जलने लगेगा। इसमें नीचे की तरफ एक बॉक्स की तरह ट्रैप लगा हुआ है। इसमें पानी भरने के बाद थोड़ा डीजल डालना होगा। रोशनी से आकर्षित होकर कीट लैंप के पास आते ही उस ट्रैप में गिर जाएंगे, इससे उनकी मौत हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि इस लैंप के दो फायदे देखने को मिल रहे हैं। पहला तो यह कीटनाशक के काम आ रहा है दूसरा रात फसलों को जंगली जानवरों से भी सुरक्षित कर रहा है। जिले में प्रयोग के तौर पर पहली बार 1400 लैंप की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लैंप की लागत 635 रुपये हैं। सरकार की तरफ से इस पर 75 प्रतिशत 431 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। किसानों के लिए लैंप की अनुदानित कीमत 204 रुपये हैं। कहा कि कीटों से फसलों के बचाव के लिए सोलर लाइट ट्रैप एक नई विधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed