{"_id":"682e22285196fbe81506bce4","slug":"soil-investigation-of-the-bridge-on-saryu-for-parikrama-marg-started-basti-news-c-207-1-bst1001-136956-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिक्रमा मार्ग के लिए सरयू पर पुल की मृदा जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिक्रमा मार्ग के लिए सरयू पर पुल की मृदा जांच शुरू
Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया/बस्ती। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के लिए सरयू नदी पर पुल बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। नदी के दोनों तरफ बस्ती और अयोध्या सीमा में साॅयल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) का काम शुरू हो गया है।
बुधवार को दुबौलिया ब्लॉक स्थित कटरिया-चांदपुर तटबंध के किनारे स्थित कटरिया गांव में टीम पहुंची। राजस्थान से मंगाई गई मशीनों से टेस्टिंग का कार्य शुरू कराया गया। दुबौलिया ब्लॉक के माझा किताअव्वल, देवरार गंगबरार का पुरवा, आराजीडूही धर्मूपुर मुस्तहकम का पुरवा, मड़ना माझा समेत आधा दर्जन गांव नदी उस पार अयोध्या एवं आंबेडकर सीमा से सटकर बसे हुए हैं। यहां के नागरिकों की जिंदगी नाव के सहारे रहती है।
लोग खेती-बारी के अलावा ग्राम पंचायत से लेकर तहसील एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए रोजाना नाव से नदी पार करके आते-जाते हैं। शासन से स्वीकृत 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के साथ पुल निर्माण होने से अयोध्या, प्रतापगढ़, आंबेडकर नगर का आवागमन तो आसान होगा ही इन गांवों के नागरिक भी अपने ग्राम पंचायत और जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। बुधवार को पुल निर्माण के लिए कटरिया गांव में सॉयल टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र में सरयू नदी पर कटरिया तटबंध से शेरवा घाट तक पुल का निर्माण होना है। सॉयल टेस्टिंग के लिए कांस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से मशीनों के साथ एक दर्जन से अधिक मजदूर उतारे गए हैं। मौके पर मौजूद निर्माण कंपनी के अमित कुमार ने बताया कि पुल और टेस्टिंग के दौरान मशीन से जमीन में 60 मीटर यानी लगभग 180 फिट तक ड्रिलिंग कर मिट्टी का नमूना लिया जाएगा। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। अनुकूल रिपोर्ट आने पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नदी के दोनों तरफ मिट्टी की जांच का कार्य शुरू करा दिया गया है।