फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Slow pace in construction of Anganwadi centres...55 buildings from last year remain incomplete

Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में सुस्त चाल...पिछले साल के 55 भवन अधूरे

Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Slow pace in construction of Anganwadi centres...55 buildings from last year remain incomplete
बहादुरपुर के सोनबरसा में आंगनबाड़ी केंद्र का हो रहा है रंग-रोगन। स्रोत विभाग
बस्ती। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में ढिलाई बरती जा रही है। पिछले साल के ही 55 केंद्र भवन अभी पूरे नहीं हुए हैं। बताया गया कि इस साल 219 आंगनबाड़ी केंद्र बन रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें अभी 62 ही पूरे हुए हैं, शेष निर्माणाधीन हैं। निर्माण कार्यदायी संस्था आरईडी कर रही है जबकि पिछले साल के भवन को बनाने की जिम्मेदारी पंचायतीराज विभाग का है।
विज्ञापन

किराये, उधारी और स्कूलों के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को इससे छुटकारे के लिए बीते और चालू वित्तीय साल में 274 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। तीन विभाग मिलकर यह निर्माण कार्य कर रहे। आंगनबाड़ी भवन के निर्माण पर लगभग 11.84 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन तैयार होने के साथ ही पात्र महिलाओं की भर्ती कर आंगनबाड़ी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को समय से पोषण, टीकाकरण और शिक्षा संबंधी सेवाएं मिल सकें।
जिले में वर्तमान में कुल 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें 1848 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी किराये, स्कूल और अन्य भवनों में संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही पंचायत भवन या पब्लिक भवनों में संचालित होते हैं। विभागीय भवनों की संख्या 807 है, जबकि शेष केंद्र पब्लिक भवन, पंचायत और सामुदायिक भवन में संचालित हैं। ऐसे में नए भवनों के निर्माण से केंद्रों को स्थायी और बेहतर ढांचे में स्थानांतरित किया जा सकेगा।

डीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि आईसीडीएस से दो लाख रुपये, पंचायतीराज विभाग से 1.84 लाख और मनरेगा से आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन, निर्माण की सुस्त चाल से जल्द भवन बनने की उम्मीद भी टूट रही है। डीपीओ ने कहा कि 62 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण हो चुके हैं। डीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है। प्रत्येक परियोजना की गहन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed