{"_id":"644c2c13569588a264077e54","slug":"slipped-foot-while-making-video-teenager-died-by-drowning-basti-news-c-7-1-144506-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वीडियो बनाते समय फिसला पांव, नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वीडियो बनाते समय फिसला पांव, नदी में डूबकर किशोर की मौत
Sat, 29 Apr 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
नदी मे घुस कर घनश्याम के शव की तलाश करते ग्रामीण।
भानपुर/सोनहा (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के तेनुआअसनहरा गांव के दक्षिण कुआनो नदी के बाढू घाट पर नदी में वीडियो बनाते समय किशोर का पांव फिसल गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सादुल्लाहपुर निवासी घनश्याम (16) बृहस्पतिवार को दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार को दोपहर गांव के ही तीन साथियों मोहम्मद सलीम, अरबाज खान और अब्दुल्ला के साथ एक ही बाइक से बाढू घाट पर गए। वहां सभी लोग नदी में वीडियो बनाने लगे। उसी दौरान पांव फिसलने से घनश्याम, अरबाज और अब्दुल्ला अचानक डूबने लगे। मोहम्मद सलीम ने किसी तरह अरबाज और अब्दुल्ला को तो बचा लिया लेकिन घनश्याम डूब गया। भागकर गांव के लोगों को यह जानकारी दी। कुछ देर में ही भारी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद घनश्याम को पानी से बाहर निकाला। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने बताया कि उसे आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि घनश्याम के पिता की तरफ से घटना की लिखित तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-- -- -
एक दिन पहले दिल्ली से आया था घनश्याम
- घनश्याम के पिता बाबू राम ने बताया कि घनश्याम दसवीं तक पढ़ा था। एक दिन पहले दिल्ली से घर आया था। वह अपने पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह गांव से पांच किमी दूर घाट पर कब आ गया उन्हें पता ही नहीं चला। घटना के बाद जानकारी मिलने पर वह परिवार के साथ घाट पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीनों दोस्त भी घटना से गहरे सदमे में हैं। वे किसी से कुछ भी बात नहीं कर रहे हैं।