फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Skin Ailments Rise in Summer; Patients Arrive for Treatment

Basti News: गर्मी में बढ़े त्वचा रोग, इलाज के लिए पहुंच रहे मरीज

Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Skin Ailments Rise in Summer; Patients Arrive for Treatment
बस्ती। भीषण गर्मी और उमस का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने के साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल में बुधवार की ओपीडी में कुल 945 मरीजों में अब 90 से 100 मरीज खुजली, घमौरी, फंगल इंफेक्शन, दाद और एलर्जी जैसी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा का कहना है कि वर्तमान में ज्यादातर मरीज घमौरी, फंगल इंफेक्शन और दाद जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। लगातार पसीना आने से शरीर में नमी बनी रहती है, इससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, मजदूरों और लंबे समय तक धूप में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोगों को त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन, खुजली और रैशेज की शिकायत भी बढ़ रही है। उनका कहना है कि कई लोग शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है और उपचार में अधिक समय लगता है। उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर को साफ रखना बेहद जरूरी है। अगर कोई दिक्कत आती है तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। बिना चिकित्सीय परामर्श के दवा नहीं खानी चाहिए। इससे बीमारी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

क्या करें

- सूती और हल्के कपड़े पहनें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

- पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलें।
- धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखें।


क्या न करें

- गीले या पसीने वाले कपड़े लंबे समय तक न पहनें।
- खुजली या दाद होने पर स्वयं दवा न लें।
- तौलिया, कपड़े और अन्य व्यक्तिगत सामान साझा न करें।
- तेज धूप में लंबे समय तक बिना सुरक्षा के न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed