फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Skill Development Exhibition held at PM Shri Composite School, Parsa Jagir

Basti News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में लगी कौशल विकास प्रदर्शनी

Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Skill Development Exhibition held at PM Shri Composite School, Parsa Jagir
पीएम श्री विद्यालय परसा जागीर में अयोजित प्रदर्शनी में शामिल बच्चे- संवाद
गौर। कौशल विकास के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सदर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कॅरिअर गाइडेंस के के साथ बच्चों को हुनर बनाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि बीएसए अनूप कुमार व बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी के निर्देश निर्देश पर कौशल विकास योजना के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन कर बच्चों को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को सहायक अध्यापक नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने टिप्स दिए। कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में तकनीकी ज्ञान के साथ बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विद्यालय के छात्र गगन, रिंकू, अमन, सौरभ, आर्यन, रितेश, राज, नितिन आदि ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। अभिषेक कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, शैलेश सिंह, आंचल पाल, अनुपम पांडे, राजपति, अख्तरून निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed