{"_id":"5cb76b05bdec223c99276d27","slug":"sixth-place-in-roubela-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजिल्स, रूबेला टीकाकरण में छठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजिल्स, रूबेला टीकाकरण में छठवां स्थान
Wed, 17 Apr 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Vaccination
बस्ती। मिजिल्स, रूबेला से बचाव के लिए इस बार शासन की ओर से जिले को भी संवेदनशील सूची में शामिल करते हुए टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस टीकाकरण अभियान में जिले को सूबे में छठवां स्थान मिला है। यहां 9.42 लाख टीकाकरण के सापेक्ष 102 प्रति प्रगति के आंकड़े हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर शासन ने जिले की पीठ थपथपाई है।
मिजिल्स, रूबेला की बीमारी में गर्भवती महिलाओं में गर्भपात होने, पैदा होने वाले बच्चों की आंख में दिक्कत, शुगर, हार्ट की बीमारी होने की आशंका रहती है। इससे बचाने के लिए नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को मिजिल्स, रूबेला से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य दिसंबर माह में जिले को मिला। इसे धरातल पर उतारने के लिए जहां नियमित टीकाकरण में इसे शामिल कर दिया गया, वहीं, शिविर लगाकर बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। लक्ष्य के अनुसार तय समय सीमा में करीब दस लाख बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। इन आंकड़ों के आधार पर शासन ने जिले की पीठ थपथपाते हुए इसे सूबे में छठवां स्थान भी दिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसैन कहते हैं कि सभी के प्रयास से इस अभियान को शत-प्रतिशत सफलता मिली है। नियमित टीकाकरण में शामिल करने का भी लाभ मिला है कि अधिकांश बच्चे इस टीकाकरण से आच्छादित हुए हैं। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि सूबे में जिले को छठवां स्थान मिला है। मिजिल्स, रूबेला एक खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी से बचाने में स्वास्थ्य विभाग इसी टीकाकरण के माध्यम से सफलता हासिल करेगा। कहा कि टीकाकरण में सहयोग करने वाले कर्मियों व अन्य को सम्मानित करने के निर्देश भी शासन ने दिए हैं।