फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six to seven lakh rupees from sugarcane cultivation tax

Basti News: गन्ने की खेती कर छह से सात लाख रुपये सालाना कमाएंगे किसान

Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 11 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Six to seven lakh rupees from sugarcane cultivation tax
प्रशिक्षण लेने तलिमनाडु जाएंगे 100 किसान, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केले की खेती के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए डीएम अंद्रा वामसी ने उद्यान विभाग से कार्ययोजना तैयार कराई है। इसे जल्द ही लागू करने पर प्रशासन विचार कर रहा है। करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर केले की खेती की जानी है। एक हेक्टेयर केले की खेती से किसान छह से सात लाख रुपये सालाना कमाई कर सकते हैं।
पारंपरिक खेती से किसानों काे फायदा कम, नुकसान अधिक उठाना पड़ रहा है। पारंपरिक फसल की खेती में किसानों की कमाई भी अधिक नहीं है। कई बार लागत तक निकालनी मुश्किल हो जाती है। डीएम ने इस समस्या का हल निकाला है। उद्यान विभाग की मदद से तैयार कराई गई कार्ययोजना के अनुसार, वह जिले को केले का हब बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि केला उत्पादन पारंपरिक खेती से अधिक मुनाफा देने वाली है। एक हेक्टेयर धान, गन्ना व गेहूं की खेती से एक लाख रुपये निकाल पाना भी मुश्किल है। जबकि एक हेक्टेयर केले की खेती से छह से सात लाख रुपये आसानी से कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से केले की खेती को बढ़ावा देगा। डीएम ने बताया कि खेती के लिए पहले 100 किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र तिरूचिरापल्ली, तमिलनाडु भेजा जाएगा। इसके बाद उन्हें पौध देकर खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।

...
जी-नौ प्रजाति के केले का होगा उत्पादन
डीएम ने बताया कि जिले की मिट्टी में जी-09 प्रजाति के केले की पौध के लिए मुफीद पाई गई है। इसी प्रजाति के पौधे किसानों को वितरित किए जाएंगे। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब 3086 पौधे लगेंगे। खुले बाजार में एक पौधे की कीमत 20 रुपये या इससे अधिक है, लेकिन इसे उद्यान विभाग की मदद से 17 रुपये में किसानों को दिया जाएगा। यह प्रजाति 12 से 15 महीने में फल देने लगती है। एक बार लगाने के बाद दो सालों तक फल लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed