{"_id":"69fe310b234c1f9bb90e4637","slug":"six-overhead-tanks-will-be-repaired-at-a-cost-of-one-crore-rupees-basti-news-c-207-1-bst1005-158277-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक करोड़ से छह ओवरहेड टैंक की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक करोड़ से छह ओवरहेड टैंक की होगी मरम्मत
विज्ञापन
कटरा स्थित ओवरहेड टैंक संवाद
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में बजट का रोड़ा अब खत्म हो गया है। धनराशि मिल जाने पर जीर्ण-शीर्ण व जर्जर ओवरहेड टैंक की मरम्मत कराएंगे और उसे प्रयोग में लाएंगे। इस कार्य के लिए राज्य सेक्टर योजना के तहत एक करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।
शहर में पुराने तैयार ढांचे और पाइपलाइन के जरिये अभी भी जलापूर्ति हो रही है। हालांकि, विभाग का दावा है कि कहीं-कहीं नई पाइपलाइन के जरिये भी जलापूर्ति की जा रही है। लेकिन, अधिकांश मोहल्ले पुराने संसाधनों पर ही निर्भर हैं। इससे अक्सर लीकेज और पानी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते हैं।
नपा प्रशासन का कहना है कि एक करोड़ का डीपीआर तैयार करके शासन को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिल गई है। बजट भी प्राप्त हुआ है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही फर्म नामित होगी और कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे पुरानी पानी टंकियों की रिपेयरिंग का रास्ता साफ हो जाएगा। बताते हैं कि करीब दो लाख से अधिक लोग नगर पालिका के पानी पर निर्भर हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि ओवरहेड टैंक की मरम्मत के लिए बजट आ चुका है। इससे नगर पालिका अब 15 वर्ष पुराने छह से प्रमुख टैंकों की दशा एक करोड़ रुपये से सुधारेगी। बताया गया कि इन टैंकों की जर्जर स्थिति है, जिसे सुधारा जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को दुरुस्त करने में यह बजट महत्वपूर्ण है। बताया गया कि बजट के अभाव में जर्जर और रंग-रोगन न होने से बदरंग हुए ओवरहेड टैंक की स्थिति सुधरेगी।
नगर पालिका प्रशासन ने शहर के कटरा पानी टंकी, कटेश्वर पार्क के पास लगी टंकी, गोशाला पांडेय बाजार, आवास विकास, कांशीराम आवास और जलकल कैंपस में बनी टंकियों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा था।