फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six named in gang rape, molestation, dowry harassment

Basti News: सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न में छह नामजद

Sun, 04 Dec 2022 02:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 02:31 PM IST
सार

सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी जून 2021 में सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग की जाने लगी।

विज्ञापन
Six named in gang rape, molestation, dowry harassment
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 सोनहा थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी जून 2021 में सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न कर पाने पर भोजन देना भी बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पति जबरन उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। जेठ व ग्राम प्रधान ने भी साथ जबरन दुष्कर्म किया। पति के फूफा के लड़के ने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में उन्हें मारपीट कर भगा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed