फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Situation worsened after rain... electricity cut off for three days

Basti News: बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति... तीन दिन से बिजली गुल

Mon, 30 Sep 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 30 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Situation worsened after rain... electricity cut off for three days
कुसौरा बाजार स्थित उपकेन्द्र कलवारी पानी निकालते हुए। 
- विद्युत उपकेंद्र कलवारी में भरा पानी, रविवार को निकलवाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरपुर। लगातार हुई बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति की स्थिति बिगड़ गई है। विद्युत उपकेंद्र कलवारी के 18 हजार हजार उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार की रात से बिजली नहीं मिल पा रही है।
शुक्रवार की रात 11:30 बजे से उपकेंद्र को पूरी तरह से शटडाउन कर दिया गया। इस उपकेंद्र का निर्माण करीब छह दशक पहले हुआ था। उस समय सबसे ऊंचा स्थान देखकर निर्माण कराया गया था। समय के अनुसार, आबादी व उपभोक्ता बढ़ने से इसकी क्षमता में वृद्धि किया जाता रहा। इससे पहले उपकेंद्र में पानी तभी भरता था जब बाढ़ आती थी। लुंबिनी- दुद्धी मार्ग के कुसौरा कस्बे में एनएचआई द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है। जिसमें पानी जाने के लिए सड़क के अनुसार व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में उपकेंद्र स्थल की सतह काफी नीचे हो गई है। परिसर के पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। जिससे बारिश होने के दौरान परिसर में ही जलभराव हो जा रहा है। उपकेंद्र पर उपकरण तक डूब जा रहे हैं। रमेश चौधरी, रामगोपाल दुबे, रामअशीष, संदीप, भूपेंद्र नरायण पांडेय, शिवम श्रीवास्तव, मनोज, शिवदास, काशीराम आदि का कहना है कि एनएचआई द्वारा जब से नाले का निर्माण कराया गया। उसी समय से उपकेंद्र परिसर से जलनिकासी की व्यवस्था ठप है। अवर अभियंता प्रशांत ने बताया कि परिसर से पानी मोटर लगाकर निकाल दिया गया है। सप्लाई के लिए मशीनों को हीट किया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed