फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sirfira created a ruckus at the vaccination center

टीकाकरण केंद्र पर सिरफिरे ने किया हंगामा

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sirfira created a ruckus at the vaccination center
टीकाकरण केंद्र पर सिरफिरे ने हंगामा किया
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में लेकर कलवारी थाने गई
कतार तोड़कर पंजीकरण कराने पर अड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। मंगलवार को बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच एक व्यक्ति शराब के नशे में स्वास्थ्य कर्मियों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बवाल करने लगा। स्वास्थ्य कर्मी की सूचना पर डायल 112 व कलवारी थानाध्यक्ष अरविंद शाही मय टीम मौके पर पहुंचे। बवाल काट रहे युवक को पकड़ कर पुलिस थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में वैक्सीन लगाने वालों लोगों की काफी संख्या में भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतार लगवाई थी। इसके बावजूद एक युवक ने कतार से हटकर सबसे पहले पंजीकरण कराने को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जिद करने लगा। जिसको लेकर भीड़ के बीच हो हल्ला शुरू हो गया। दोपहर तक यहां भीड़ लगी रही। स्वास्थ्य केंद्र पर 310 लोगों ने वैक्सीन लगवाया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ आफताब रजा के अनुसार मंगलवार को तीन हजार डोज मिला था। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में मिलाकर कुल 1245 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बनाने की मांग
गायघाट। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैज वारिस ने कलवारी थानाध्यक्ष अरविंद शाही को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शनिवार तक वैक्सीनेशन का कार्य होता है। अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण प्राय: मारपीट की आशंका बनी रहती है। भीड़ द्वारा कोविड-19 का पालन भी नहीं किया जाता है। इसके लिए नियमित रूप से प्रात: नौ बजे से शाम पांच बजे तक के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed