{"_id":"64bc23a727a6153c690ba404","slug":"sir-u-river-water-lable-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1688-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फिर घटने लगा सरयू का जलस्तर, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फिर घटने लगा सरयू का जलस्तर, राहत
Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
कटरिया चाँदपुर तटबंध पर खलवा गांव के सामने बने ठोकरो पर पानी का दबाव बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया/बस्ती। सरयू का जलस्तर घटने लगा है जिससे तटबंध वा नदी के बीच बसे आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सरयू का जलस्तर विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण तेजी के साथ बढ़ रहा था। इसके चलते पानी तेजी से क्षेत्र के माझा व निचले इलाकों की तरफ फैल रहा था। नदी बुधवार की सुबह से ही बढ़ रही थी।
शुक्रवार की शाम को चार बजे से नदी स्थिर हो गई थी। देर रात जलस्तर घटने भी लगा था। शनिवार को स्थिति सामान्य हो गई। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार शनिवार को शाम चार बजे जल स्तर 92.00 मीटर दर्ज किया गया, जो के खतरे के निशान 92.730 मीटर से 73 सेंटीमीटर नीचे है। तटबंध व नदी के बीच बसे सुविखा बाबू, टेढवा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, बरदियालोहार ग्राम पंचायत के कुछ पुरवों, अशोकपुर ग्राम पंचायत के कुछ पुरवों में पानी कम होने से बाढ़ का खतरा टल गया है। कटरिया चांदपुर तटबंध पर कटरिया गांव के सामने बने ठोकर नंबर-एक पर पानी का दबाव बना हुआ है। इसी तटबंध पर खजांचीपुर से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव बना हुआ है।
गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा गांव से लेकर दलपतपुर गांव के सामने तक ठोकर पर नदी का दबाव बरकरार है। इसी तटबंध पर मोजपुर गांव के सामने दोनों निर्माणाधीन ठोकरों पर बोल्डर पिचिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि जलस्तर घट रहा है। तटबंध पर हालत सामान्य है। सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। लगातार निगरानी की जा रही है।