फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SIR: One lakh 31 thousand new voters joined in Vashisht Nagari

एसआईआर : वशिष्ठ नगरी में एक लाख 31 हजार नए मतदाता हुए शामिल

Sun, 12 Apr 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
SIR: One lakh 31 thousand new voters joined in Vashisht Nagari
बस्ती। विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में पूरा हो चुका है। एक दिन पहले 10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन सूची में कुल 17,31,416 मतदाता शामिल हुए हैं। इसमें पहली बार मतदाता बनने वाले 18 से 19 वर्ष के युवाओं की संख्या 25,546 है।
विज्ञापन

इसमें 15,300 पुरुष और 10,246 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं नए मतदाताओं की संख्या 1,31,053 है। जबकि दूसरे चरण के पुनरीक्षण में नोटिस का सही जवाब प्रस्तुत न कर पाने के कारण 4655 मतदाताओं का नाम सूची से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

दो चरणों के लंबी जद्दोजहद के बाद एसआईआर प्रक्रिया पूरी हुई है। इसमें छह महीने का वक्त गुजर गया। 10 अक्तूबर 2025 तक जिले भर में दर्ज 19,00,430 मतदाताओं में शत प्रतिशत सत्यापन लाख कोशिश के बाद भी नहीं हो सका। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित प्रथम एसआईआर सूची में कुल दो लाख 98 हजार 287 मतदाताओं की संख्या घट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल 16,02,143 मतदाता ही डिजिटलाइज्ड हो पाए थे। इसमें भी 4,18,146 मतदाता नो मैपिंग की श्रेणी में रखे गए थे। द्वितीय चरण की प्रक्रिया में नो मैपिंग श्रेणी के सभी मतदाताओं को नोटिस जारी की गई।
इनसे मतदाता होने का साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया। इस मानक पर 4,13,491 मतदाता खरे उतर पाए। शेष 4,655 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो सका। जिससे इन मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया। वहीं फार्म छह के जरिये 1,31,053 मतदाताओं का आवेदन स्वीकार उन्हें सूची में शामिल कर लिया गया।

इस तरह मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,31,316 हो गई हैं। इसमें 9,49,999 पुरुष मतदाता और 7,81,508 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि नौ मतदाता थर्ड जेंडर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed