Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SIR: 13 lakh voters are correct, horoscopes of 6 lakh are being scrutinized

एसआईआर : 13 लाख मतदाता सही छह लाख की खंगाली जा रही कुंडली

Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
SIR: 13 lakh voters are correct, horoscopes of 6 lakh are being scrutinized
बूथ पर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करते बीएलओ एवं अन्य कर्मचारी।
बस्ती। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं है। एक महीने की अवधि बीत गई अभी तक शतप्रतिशत मतदाताओं का विवरण सामने नहीं आ सका। 30 लाख की आबादी वाले इस जिले में कुल 19 लाख 430 मतदाताओं की संख्या है। प्रत्येक मतदाता के नाम एसआईआर फार्म बीएलओ स्तर वितरित हो चुका है। इसमें से केवल लगभग 13 लाख मतदाता ही सही ठहरे हैं। शेष छह लाख मतदाताओं की कुंडली खंगालने में सरकारी मशीनरी का पसीना छूट रहा है। एसआईआर प्रक्रिया के लिए एक महीने से डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें राजस्व कर्मचारी, शिक्षक, विकास विभाग के कर्मचारियों के अलावा बीएलओ के रूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सेवक की भारी भरकम टीम बूथवार लगाई गई है। एसआईआर फार्म भरवाने का दारोमदार बीएलओ पर है। उन्हें घर-घर पहुंचकर प्रत्येक मतदाता का एसआईआर फार्म दो प्रतियों में भरवाना पड़ रहा है। एक प्रति मतदाता के पास छोड़ दिया जा रहा है और दूसरी प्रति बीएलओ लेकर बूथ पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यहां उनके सहयोग में लगे अन्य कर्मचारी आयोग की वेबसाइट/पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग करा रहे हैं। इसमें प्रत्येक मतदाता के इपिक नंबर (फोटो पहचान पत्र संख्या) का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में ही मामला उलझ जा रहा है। तमाम ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम 23 वर्ष पहले वर्ष 2003 की सूची में नहीं है। आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए उनके माता-पिता, दादा, दादी, नाना-नानी में से किसी एक का विवरण भरने की अनुमति दी है। आम मतदाताओं के लिए 23 वर्ष पुरानी सूची में इस तरह का विवरण तलाशना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज मतदेय स्थल पर फार्म के साथ मिले पचपेड़िया के रामजस ने बताया कि उन्हें प्राप्त एसआईआर फार्म में वर्तमान का विवरण दर्ज हैं, लेकिन, वर्ष 2003 का विवरण हमें भरना है। पहली बात हमें आयोग की वेबसाइट पर विवरण तलाशने की जानकारी नहीं है। बीएलओ भी उतने जानकार नहीं हैं। उनसे मदद मांगने पर वह उस समय का विधानसभा संख्या, भाग संख्या, क्रमांक संख्या पूछ रहे हैं। इसमें से कोई जानकारी मेरे पास नहीं है। जबकि मेरी उम्र 60 के आसपास है। विवरण न मिल पाने के कारण फार्म नहीं जमा हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गायत्री मंदिर के पीछे रहने वाले प्रशांत पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी वर्ष 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा में यहां से वोटर थी। अब उनके एसआईआर में उनके माता-पिता में से किसी एक विवरण भरकर देना है। उनका मायका गोरखपुर जिले में है। 16 साल विवाह के हो गए। माता-पिता का निर्वाचन संख्या, भाग संख्या नहीं पता चल पा रहा है। बीएलओ भी प्रशिक्षित नहीं हैं। जिनके जरिये आयोग की वेबसाइट से कुछ पता चल सकें। ऐसे में पत्नी का एसआईआर फार्म भरकर नहीं जमा कर पा रहे हैं।

शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक कठिनाई : शहरी क्षेत्र में 23 वर्ष के दौरान आबादी बढ़कर दोगुनी हो गई है। लगभग सभी कॉलोनियों का तेजी विस्तार हुआ है। वर्ष 2022 और 2024 की मतदाता सूची में दोगुना का इजाफा भी बताया जा रहा है। बढ़ोतरी वाले मतदाताओं का वर्ष 2003 का मतदाता रिकार्ड खंगालना कठिन हो गया है। आसपास के लोग भी एक दूसरे के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। कुछ ऐसे भी मतदाता पाए जा रहे हैं जिनके घरों पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed