{"_id":"65aecdeed27359b2f00bb836","slug":"silence-spread-at-toll-plaza-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10457-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टोल प्लाजा पर पसरा सन्नाटा, करोड़ों का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टोल प्लाजा पर पसरा सन्नाटा, करोड़ों का कारोबार ठप
Tue, 23 Jan 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
सूना पड़ा बड़ेवन का टोल प्लाजा।
13 जनवरी को आधी रात से जिला प्रशासन ने सील कर रखा है फोरलेन, नहीं गुजर रहे भारी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन स्थित जिले के दोनों टोल प्लाजा पर आठ दिन से भारी वाहनों की आवाजाही ठप होने से सन्नाटा पसरा है। लिहाजा, दोनों टोल प्रबंधन जहां करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान उठा चुके हैं, वहीं फोरलेन पर लॉकडाउन के दौरान का नजारा दिखाई दे रहा है। सिर्फ सरकारी वाहन, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड व वीआईपी वाहन ही गुजरते दिखाई दे रहे हैं।
शहर से सटे मड़वानगर, हर्रैया के चौकड़ी व बस्ती-आंबेडकरनगर हाईवे पर अक्सड़ा चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का टोल प्लाजा है। अक्सड़ा टोल प्लाजा पर ज्यादा रोक-टोक नहीं है। मगर, अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती में मड़वानगर व चौकड़ी टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन ने 13 जनवरी की आधी रात से भारी वाहनों की आवाजाही ठप करवा दी है। दोनों टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन 50 से 60 लाख रुपये राजस्व की वसूली होती है। इन आठ दिनों में यहां करीब पांच करोड़ रुपये की क्षति मानी जा रही है। कार जैसे छोटे वाहन आदि गुजर रहे हैं। इनमें जिनका पंजीयन जिले में है, उनका टैक्स माफ है और बाकी वीआईपी व अयोध्या में आमंत्रित लोगों के अलावा सरकारी वाहन शामिल हैं।
...
टोल प्लाजा पर रिजर्व रहेंगे दो-दो लेन
एनएचएआई ने जिले के दोनों टोल प्लाजा पर दो-दो लेन रिजर्व कर दिया है। इन लेन से वीआईपी, अयोध्या में आमंत्रित लोगों, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड व सरकारी अफसरों के वाहन गुजर रहे हैं। अगले आदेश तक यही व्यवस्था रहेगी। टोल कंपनी साईं इंटरप्राइजेज के जनरल मैनेजर सौविक मित्रा व मड़वानगर टोल प्लाजा के व्यवस्थापक विनय मिश्रा के अनुसार, रिजर्व लेन पर तत्काल सेवा देने के लिए स्पेशल गार्ड तैनात किए गए हैं। शासकीय व इमरजेंसी सेवा देने के लिए दोनों लेन को 24 घंटे आरक्षित किया गया है ताकि कोई अवरोध न खड़ा हो।
विज्ञापन
...
कोट
टोल प्लाजा से एक भी भारी व बिना परमिटेड वाहन नहीं गुजरने दिए जा रहे हैं। टोल पर इमरजेंसी सेवा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं ताकि अयोध्या पहुंचने वाले आमंत्रित सदस्यों व सरकारी व्यवस्था के लिए कोई अवरोध न खड़ा हो।
- सौविक मित्रा, जनरल मैनेजर, मड़वानगर टोल प्लाजा, बस्ती