{"_id":"65205a50bd663c306f04b884","slug":"sides-of-suspended-teacher-basti-news-c-207-1-bst1001-5401-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निलंबित शिक्षक के पक्ष में डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निलंबित शिक्षक के पक्ष में डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावक
Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। संविलियन विद्यालय डारीडीहा में तैनात शिक्षक को एमडीएम में अनियमितता के आरोप में निलंबित किए जाने के मामले में कुछ ग्रामीण शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था संबंधित शिक्षक सुमन का बिना पक्ष जाने कार्रवाई की गई है। बाद में डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
16 सितंबर को एडी बेसिक ने संबंधित विद्यालय का निरीक्षण किया था। यहां विभिन्न कमियों के अलावा एमडीएम में छात्र संख्या के अनुसार कम भोजन पकाए जाने पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन को निलंबित करने का आदेश दिया था। दो अक्तूबर को बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर सॉऊघाट ब्लाॅक के पकरी अधीन विद्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके बाद शिक्षक के पक्ष में कुछ अभिभावकों ने आवाज उठाई है। उनका कहना है कि प्रधानाध्यापक पर लगाए गए आरोप निराधार है। इस मौके पर रीता देवी, विन्ध्यवासिनी, इंद्रावती, गायत्री देवी, सीमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद