{"_id":"913213902b164b4fac9f7f8f3da51892","slug":"si-line-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई लाइन हाजिर
अमर उजाला/बस्ती
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाने के एसआई रामप्रकाश यादव को एक बीडीसी के घर दबिश
विज्ञापन
देना महंगा पड़ गया। बीडीसी के भाई की शिकायत पर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव
से लाइन हाजिर कर दिया।
परशुरामपुर विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष कुमार यादव के भाई व पूर्व प्रधान प्रेम कुमार यादव निवासी ग्राम पंचायत लौहरौली ने एसपी शिवहरी मीणा से मिलकर परशुरामपुर थाने पर तैनात एसआई रामप्रकाश यादव की शिकायत की।
आरोप लगाया कि प्रमुखी चुनाव को लेकर उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए एसआई ने उनके घर रात में दबिश दी। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसआई रामप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले की जांच भी कराई जा रही है।
एसपी की ओर से की गई कार्रवाई को हाईकोर्ट की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सुरक्षा को लेकर दिए गए सख्त निर्देश से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं लाइन हाजिर किए गए एसआई रामप्रकाश यादव का कहना है कि वह किसी पर दबाव बनाने के मकसद से नहीं बल्कि बीडीसी के भाई मनोज कुमार यादव पर दर्ज गबन के मुकदमे को लेकर उनके घर गए थे। मनोज पर स्कूल भवन निर्माण के लिए मिले चार लाख 35 हजार रुपये के गबन का आरोप है।