फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ram's birth and deeds both auspicious

Basti News: श्रीराम का जन्म और कर्म दोनों मंगलकारी

Mon, 22 Jan 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram's birth and deeds both auspicious
बस्ती। श्री बाबा झुंगीनाथ धाम में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ संत सम्मेलन में व्यासपीठ से प्रीती पांडेय ने कहा कि श्रीराम का जन्म और कर्म दोनों मंगलकारी है। नर लीला के रूप में श्रीराम ने संसार को उपदेश दिया कि किस प्रकार से माता, पिता, पत्नी, भाई के साथ संबंध का निर्वाह कर अत्याचार का बिना सेना के प्रतिरोध किया जाय।
विज्ञापन


डॉ. अवधेश महाराज ने कहा कि रामचरित मानस में संसार के सभी प्रश्नों का हल निहित है। प्रयागराज और नदियों की महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम कथा से जीवन सुधरता है। श्रीराम के बाल चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि परमात्मा की प्राप्ति के लिए युगों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जब-जब संसार में अधर्म की वृद्धि होती है ईश्वर विविध रूप में अवतार लेकर मनुष्य को सद्मार्ग दिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा सत्कर्म में सहायक होते हैं। ईश्वर की धर्म मर्यादा का उल्लंघन करने पर भक्ति सफल नहीं हो सकती। परमात्मा स्वयं कहते हैं तप और विद्या अति उत्तम है, उसे यदि विनय, विवेक का सहारा न मिले तो व्यर्थ है। यदि भक्ति शुद्ध है तो ज्ञान और वैराग्य दौड़े-दौड़े आएंगे। इस मौके पर आयोजक ध्रुवचंद्र पाठक ने विधि विधान से आचार्यों का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed