फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shri Ram Avtaran Corridor

Basti News: श्रीराम लला की जन्मभूमि से यज्ञ स्थल मखौड़ा तक बनेगा कॉरिडोर

Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Avtaran Corridor
यही से बनेगा अयोध्या कारिडोर
बस्ती। श्रीराम अवतरण कॉरिडोर के बहाने जिले का मखौड़ा धाम अयोध्या के श्रीराम लला जन्मभूमि से सीधे जुड़ेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने विवरण के साथ श्रीराम अवतरण कॉरिडोर की आख्या शासन में भेज दी है। अब स्वीकृति मिलने भर की देरी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ के पुत्रेष्ठि यज्ञ स्थल मखौड़ा धाम को प्रभु श्रीराम की नगरी से जोड़ने के लिए कवायद तेज हो गई है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अपने जिले की मख भूमि को भी सीधा जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

------------
मखौड़ा धाम पर्यटन विकास महायोजना हुई तैयार
डीएम के निर्देश पर मखौड़ा धाम पर्यटन विकास महायोजना तैयार की गई है। इसके तहत अवशेष कार्यों को पूर्ण करना, संपूर्ण एवं समग्र विकास, एक आध्यात्मिक एवं पर्यटन स्थल का विकास होना है। मखौड़ा धाम मंदिर के परिसर का कार्य, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का कार्य, कार्य के लाभ एवं परिणाम, संचालन एवं प्रबंधन, आय के स्रोत, प्रस्तावित कार्य के मानचित्र आदि की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। चार शिखर के तर्ज पर यहां मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
जानिए, मखौड़ा धाम की महत्ता

त्रेता युग में मख क्षेत्र से प्रचलित मखौड़ा धाम वर्तमान में बस्ती जिले के परशुरामपुर ब्लॉक अंतर्गत स्थित है। यहां चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ ने पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाया था। इसी के बाद चक्रवर्ती सम्राट को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। तभी से यह स्थल प्रसिद्ध हो गया।



-----------------

बस्ती सीमा पर बनेगा अयोध्या का हनुमान द्वार



अयोध्या का एक प्रवेश द्वार बस्ती सीमा में लोलपुर के पास बनना प्रस्तावित है। इसे हनुमान द्वार का नाम दिया गया है। यहां भव्य गेट के साथ पार्किंग, रेस्टोरेंट निर्माण और यात्रियों के ठहरने के लिए उत्तम प्रबंध किया जाएगा।

-----------
बस्ती सीमा से होकर गुजरेगा अयोध्या का रिंग रोड

राम की नगरी अयोध्या का प्रस्तावित रिंग रोड भी बस्ती सीमा से होकर गुजरेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू हो गया है। एक दर्जन से अधिक गांवों से होकर रिंग रोड का निर्माण होना प्रस्तावित है। निर्माण के बाद बस्ती जनपद गोंडा, सुल्तानपुर, आंबेडकरनगर जनपद से सीधे जुड़ जाएगा। पर्यटकों की हलचल यहां बढ़ जाएगी।


-----------------
ऐतिहासिक मखौड़ा धाम उपेक्षा का शिकार था। वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद से इसका विकास निरंतर जारी है। प्रस्तावित श्रीराम अवतरण कॉरिडोर को बौद्ध परिपथ एवं रामायण परिपथ से जोड़ा जा सकेगा। इससे संपूर्ण क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा। स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और हजारों लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
-अजय सिंह, विधायक, हर्रैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed