{"_id":"66c2702e095eb0a390058565","slug":"show-cause-notice-to-five-beos-basti-news-c-7-1-gkp1032-657250-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी
Mon, 19 Aug 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालय के ऑनलाइन निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर बीएसए अनूप कुमार ने पांच खंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, निरीक्षण की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय विद्यालयों की जांच करने के लिए ब्लाॅक स्तर पर आठ सदस्यीय टास्क फोर्स टीम गठित की गई है। इसमें एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, नायब तहसीलदार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व बीईओ समिति के सदस्य है। इन सभी को प्रेरणा निरीक्षण एप से ऑनलाइन विद्यालयों का निरीक्षण करना होता है।
प्रत्येक सदस्य को एक माह में पांच- पांच विद्यालयों का निरीक्षण करना होता है। जिसके आधार पर हर माह जिले की रैंकिग निर्धारित होती है। सीएम की ओर से इसकी समीक्षा की जाती है। बीईओ कुदरहा छनमन प्रसाद गौड, कप्तानगंज व गौर बीईओ प्रभात श्रीवास्तव, बनकटी अरुण कुमार यादव, रामनगर व साऊंघाट धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, बहादुरपुर व सदर बीईओ द्वारा ऑनलाइन निरीक्षण में लापरवाही की गई है। लक्ष्य के अनुरूप इन सभी बीईओ ने निरीक्षण नहीं किया है। जिस पर बीएसए ने कारण बताओ नोटिस दिया है। संवाद