फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shops and parking on the footpath, walking difficult in the city

Basti News: फुटपाथ पर दुकान और पार्किंग, शहर में पैदल चलना मुश्किल

Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 24 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shops and parking on the footpath, walking difficult in the city
गॉधीनगर बाजार में सड़क तक अतिक्रमण।
पार्किंग के अभाव में सड़क के किनारे पटरियों पर खड़ा कर दे रहे वाहन
विज्ञापन

माह-ए-रमजान की वजह से बाजारों में बढ़ रही भीड़, अतिक्रमण बनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार में आजकल चलने लायक नहीं है। जहां देखों वहीं अतिक्रमण है। सड़क की पटरियों पर दुकान सज रही हैं। इसके बाद गाड़ियां खड़ी कर दी जा रही हैं। राह चलने के लिए आधी सड़क भी नहीं बच रही है। माह-ए-रमजान की वजह से भीड़भी ज्यादा हो रही है। ऐसे में जाम की समस्या से जूझना शहरवासियों की नियति बन गई है।
अतिक्रमण के चलते सड़कों पर चलने में सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को उठानी पड़ रही है। जाम और भीड़ की वजह से लोग खरीदारी भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। पटरी तक दुकान है और सड़क पर खड़े होकर खरीदारी करनी पड़ रही है। ऐसे में किसके साथ हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को शहर से अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी है, मगर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, मंगलबाजार, पांडेय बाजार, करूआ बाबा आदि स्थानों पर दुकानों के आगे 10 से 20 फीट तक अतिक्रमण देखा जा रहा है। ठेलों और गुमटी की भरमार से सड़क के दोनों तरफ की पटरियां गुम हैं। दुकानों के सामने सड़क तक सामानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। गांधीनगर और सुर्तीहट्टा में रमजान की वजह से सेवई, कपड़ा, फल-सब्जी की दुकानें सड़क तक सज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर ही खाली जगह देखकर पार्किंग कर रहे हैं। इससे पैदल चलने की जगह नहीं बच रही है। रविवार को गांधीनगर में बच्चों के साथ दुकान पर कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंची एक महिला को अतिक्रमण और तितर-बितर खड़े वाहनों के कारण दुकान पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
...
सड़क तक सज रही चाय और बिरयानी की दुकान
दक्षिण दरवाजा और रेलवे स्टेशन मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला है। दक्षिण दरवाजा पुलिस चौकी के सामने सड़क तक चाय की दुकान सजती है। इससे आगे बढ़ने पर नवीन मंडी के सामने तक बिरयानी और चाय आदि की दुकानों का सड़क तक अतिक्रमण है। यहां के रहने वाले पिंटू ने बताया कि अतिक्रमण के लिए नगर पालिका और यातायात पुलिस जिम्मेदार है। दुकानदारों से की इनका गठजोड़ है।


...
कोट
समय-समय पर अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है। सड़क के किनारे जहां भी इधर-उधर वाहन खड़े मिलते हैं, उसे हटवा दिया जाता है। इसके लिए आमजन का जागरूक होना भी जरूरी है।
- अजय कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed