{"_id":"6456ad736aa409145e036464","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-truck-basti-news-c-7-1-154789-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की चपेट में आकर दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की चपेट में आकर दुकानदार की मौत
Sun, 07 May 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
विद्या विश्वकर्मा की फाइल फोटो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में बड़े वन चौराहे पर दोपहर करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया। लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मड़वा नगर निवासी 50 वर्षीय विद्या विश्वकर्मा बड़े वन चौराहे कि निकट लोहे की दुकान चलाते थे। शनिवार को दुकान बंद थी और वह सुबह किसी कार्य से गांधी नगर बाजार गए थे। दोपहर करीब 1 बजे वह बाइक से दुकान पर जा रहे थे कि बड़े वन चौकी के निकट ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में उनके सिर में चोट आ गई, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, मगर जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।