{"_id":"649602dc425a21f7070226b6","slug":"shopkeeper-attacked-for-not-giving-gutkha-at-midnight-basti-news-c-207-1-sgkp1002-344-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आधीरात को गुटखा न देने पर दुकानदार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आधीरात को गुटखा न देने पर दुकानदार पर हमला
Sat, 24 Jun 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे में मनबढ़ो की पिटाई से घायल दुकानदार।
महराजगंज (बस्ती)। मनबढ़ों को गुटखा न देना दुकानदार को मंहगा पड़ गया। देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने उसकी पिटाई करके लहूलुहान कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा के रहने वाले संतराम सोनी उर्फ झीनकनू कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा सानी के निकट दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। रात एक बजे वह अपने दुकान पर सो रहे थे। तभी बाइक सवार आये और उनसे गुटखा मांगने लगे। रात होने के कारण संतराम ने दुकान खोलने में असमर्थता जताई। इस पर बाइक सवार आग बबूला हो गये। आरोप है कि संतराम को लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला बोल दिए, जिससे उनका सिर फट गया। दुकानदार की गुहार पर आसपास के लोग जुट गये। भीड़ देखकर बाइक सवार भाग निकले। परिवार के लोगों ने घायल दुकानदार को इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया है। एसओ कप्तानगंज रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बदमाशों का अड्डा बना महराजगंज से नगर मार्ग
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज से नगर बाजार मार्ग बदमाशों का काफी दिनों से अड्डा बन गया है। उसके बाद भी पुलिस इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैं। इस मार्ग पर त्रिलोकपुर टावर, कुसमौर स्कूल, पुलिया, जसईपूर सहित कई जगहों पर पियक्कड़ों और बदमाशों का अड्डा है। शाम होने के बाद इस मार्ग पर आम लोगों का चलना दुभर हो गया है।