फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shoe polish to oppose reservation

जूता पॉलिश कर किया आरक्षण का विरोध

Sun, 05 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 05 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सवर्ण लिबरेशन फ्रंट के बैनर तले रविवार को आरक्षण हटाओ योग्यता लाओ के नारे के साथ युवाओं ने कंपनी बाग चौराहे पर बूट पॉलिश करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी ने इसका नेतृत्व किया।
विज्ञापन


कहा कि आजादी के साथ दशक बाद भी राजनीतिक दल आरक्षण के सवाल पर गंभीर नहीं हैं। चुनाव में भी किसी राजनीतिक दल ने आरक्षण की पुनर्समीक्षा को मुद्दा नहीं बनाया। संघ परिवार के चंद लोगों ने सच कहने का साहस भर किया और बाद में बयान से पलट गए। कहा कि जिस देश में जाति व धार्मिक कारणों से मेधा का अपमान होता है नौजवान विदेश जाने को मजबूर हैं वहां की उन्नति संभव नहीं है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी आरक्षण की समीक्षा का सुझाव दिया था किंतु आज उनके अनुयायी ही उसे मानने को तैयार नहीं हैं। दलित जातियों के क्रीमीलेयर भी आरक्षण का लाभ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इसी के नाम पर संपन्न इन जातियों के लोग उन गरीबों का हक छीन रहे हैं, जिन तक अभी शिक्षा की रोशनी नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


आरक्षण की नए सिरे से समीक्षा की मांग दुहराते हुए त्रिपाठी ने कहा कि आरक्षण को समाप्त कर संरक्षण का प्राविधान सरकार को बनाना चाहिए। आम जन का आह्वान किया कि वे राजनीतिक दलों को आइना दिखाने के लिए इस बार चुनाव में नोटा पर अपना वोट करें। इस अवसर पर सोनू पाठक, अनुनय दूबे, रामदेव राजभर, मनीष पांडेय, बृजेश दूूबे, प्रवेश शुक्ल, गिरिराज गिरी सहित तमाम युवा मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed