फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sunil won bronze medal in Gatka competition

Basti News: गतका प्रतियोगिता में सुनील ने जीता कांस्य पदक

Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sunil won bronze medal in Gatka competition
हर्रैया। रामपुर में हुई सातवीं राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में हर्रैया क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी सुनील कुमार गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर कस्बे और जिले का नाम रोशन किया है। एलडी मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी हर्रैया के खिलाड़ी सुनील ने बस्ती का प्रतिनिधित्व करते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव करूणेश मणि पाठक ने बताया कि महूघाट, हर्रैया निवासी सुनील ने अंडर-25 आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। रामपुर, वाराणसी, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, इटावा, शाहजहांपुर, लखनऊ, चंदौली, रायबरेली और गाजियाबाद की टीमों के बीच कड़े मुकाबले में उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। घर लौटने पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सुनील की इस उपलब्धि पर कविता त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, अर्जुन पंडित, विनय कुमार, विरेंद्रनाथ वरूण, रजनीश मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed