फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Hockey player from Ganeshpur selected in Rampur hostel

Basti News: रामपुर छात्रावास में गनेशपुर के हॉकी खिलाड़ी का हुआ चयन

Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hockey player from Ganeshpur selected in Rampur hostel
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर डेरवा निवासी हॉकी खिलाड़ी धीरज का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज रामपुर छात्रावास के लिए हुआ है। धीरज अब स्टेट स्तर पर छात्रावास में खेल की बारीकियां सीखेंगे। बताया गया कि पिता मजदूरी कर बेटे को तराश रहे हैं। हॉकी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर छात्रावास में हुए चयन पर परिवार के साथ वह भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन

पिता काशीराम गांव से रोज दिहाड़ी मजदूरी के लिए शहर आते हैं। उसी पैसे से बेटे की पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। कोच व जिला हॉकी सचिव सुशील चौधरी ने बताया कि धीरज श्रीहंसराजलाल इंटर कॉलेज के छात्र रहे हैं, वहीं पर हॉकी खेल में ककहरा सीखा। इसके वह बड़ेवन स्थित एक अन्य स्कूल में पढ़ाई करने लगे। यहां से रोजाना शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करने लगे। कड़ी मेहनत किए और फिर ट्रायल में शामिल हुए, जिसमें रामपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। कोच ने बताया कि इनकी प्रतिभा को पहचानते हुए किट की व्यवस्था कराई गई थी चूंकि, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिर भी खेल के प्रति बच्चे का जुनून देख लोग मदद किए। बच्चे की उसी लगन और मेहनत ने उसे छात्रावास में पहुंचा दिया। बताया कि वहां कक्षा छह में प्रवेश होगा। स्टेट स्तर पर प्रतिभा दिखाकर गांव व जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed