फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shivendra Pandey of Basti passed the IAS exam in the first attempt.

Basti News: पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में सफल हुए बस्ती के शिवेंद्र पांडेय

Fri, 31 Oct 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Shivendra Pandey of Basti passed the IAS exam in the first attempt.
आईएएस परीक्षा में चयनित ​शिवेंद्र पांडेय।
बस्ती। जिले के रुधौली ब्लॉक के भीटा खास गांव के शिवेंद्र पांडेय ने पहले ही प्रयास में 2024-25 की आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी के 114 अभ्यर्थियों को मेरिट कम होने की वजह से रिजर्व में रखा गया था। उनमें शिवेंद्र पांडेय भी रहे। बाद में आयोग ने शिवेंद्र के चयन को भी मंजूरी दे दी है। आईएएस में उनके चयनित होने की सूचना से उनके पैतृक गांव स्थित आवास पर शुभच्छुओं, शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल में भी खुशी का माहौल है। उनकी हाईस्कूल तक की शिक्षा यहीं से पूरी हुई थी।
विज्ञापन


शिवेंद्र के पिता देवनाथ पांडेय साधारण किसान है। माता मंजू देवी रुधौली विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरही में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है। माता-पिता के तीन संतानों में शिवेंद्र सबसे बड़े हैं। उनसे छोटी बहन शिवांगी पांडेय बीएससी, बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। जबकि भाई दीपांकर पांडेय भी बीएससी करने के बाद लखनऊ से यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। पिता ने बताया कि शिवेंद्र शुरू से ही पढ़ाई में रूचि रखता था। शिवेंद्र की इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीएन कॉलेज गोरखपुर से हुई। बाद एक साल कोटा में तैयारी करने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

इसके बाद शिवेंद्र आईएएस की तैयारी में शिद्दत से जुट गए। वर्ष 2024-25 आईएएस की परीक्षा में पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। हमें अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। घर के सभी सदस्य शिवेंद्र की इस उपलब्धि पर काफी खुश है। वहीं इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंध कैलाश नाथ दुबे ने शिवेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से एकाग्रता के साथ पढ़ाई में मन लगाए थे। उनकी इस सफलता विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed