{"_id":"6716dee810c65e9c840de8f6","slug":"shivam-won-in-100-meter-race-basti-news-c-7-1-gkp1032-723307-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 100 मीटर दौड़ में शिवम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 100 मीटर दौड़ में शिवम ने मारी बाजी
Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। किसान इंटर काॅलेज में आयोजित मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं को एक बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़ तथा 5000 मीटर की पैदल चाल, लंबी कूद, गोला फेंक, हैमर थ्रो और भाला फेंक जैसे विभिन्न खेल आयोजित किए गए। सीनियर बालक वर्ग में 100 दौड़ में बस्ती जनपद के छात्र शिवम यादव को प्रथम स्थान मिला। सिद्धार्थनगर के रवि को दूसरा व सचिन को तीसरा स्थान मिला।
सीनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थनगर की स्नेहा यादव ने पहला स्थान, बस्ती की रंजना दूसरे व शारदा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल व प्रमाणप्रत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अनूप कुमार कुशवाहा सह जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती, विजय कुमार वर्मा प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती, संधिला चौधरी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस्ती, कृष्ण देव द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार उपाध्याय, रोशनी पांडेय आदि मौजूद रहीं।